क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) | शासकीय पी.जी. कॉलेज दतिया में आज बुधवार को महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग एवं जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स एवं क्रीड़ा भारती मध्यभारत प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज के छात्राओं के लिए एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के एन.सी.सी. प्रभारी लेफ्टिनेंट नाजिश शेख रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी ने की। आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में क्रीड़ा भारती मध्यप्रांत के अभिषेक राजपूत एवं अविनाश राजपूत द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताये। उन्होंने संकट के समय धैर्यपूर्वक किस तरीके से हमलावर से बचाव एवं प्रहार करना इसको प्रशिक्षण के माध्यम से बताया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा कॉलेज की महिला प्राध्यापकों को पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह गुर्जर एवं आभार क्रीड़ा विभाग के प्रभारी प्रो. दुष्यंत यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा मार्ग्रेट सिंह, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी सिंह एवं गणित विभाग से डॉ. रतिका रस्तोगी एवं संस्कृत विभाग से राखी शर्मा, इंदु यादव उपस्थित रही। प्रशिक्षण शिविर में लगभग 50 छात्रायें उपस्थित रहीं इसके साथ ही अजय शर्मा, अंकिता यादव, अंकित पाल, प्रकृति दीक्षित, सोनू राजपूत, राजेन्द्र राजपूत, छोटे कुशवाह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।