क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली में पूर्व निगम पार्षद राकेश गुलिया के घर बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के बीच लगी इस आग से अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने राकेश गुलिया और उनके तीन वर्षीय पौत्र को सुरक्षित बाहर निकाला और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली इलाके में बुधवार सुबह एक घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पूर्व निगम पार्षद राकेश गुलिया के घर में लगी, जहां उस समय वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। जानकारी के अनुसार, चिराग दिल्ली स्थित हनुमान रोड पर बने मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों ने आग की तेज लपटों के बीच फंसे राकेश गुलिया और उनके तीन वर्षीय पौत्र को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काफी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/11/मार्च /2026