मुरैना ( ईएमएस ) | भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में विगत दिवस जिला चिकित्सालय मुरैना में किया गया। सिविल सर्जन डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित हुए कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांशी जैन ने गर्भवती महिलाओं को शुल्फ आहार वितरित किए। शिविर में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। जिला चिकित्सालय में आने वाली गर्भवती महिलाओं का डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के अंतर्गत महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर, वजन, अल्ट्रासाउंड आदि की जांच की गई। जिनमें जीडीएम 32, एएनसी 85, गायनिक 25, आयरन सुक्रोज 5, एफसी एम 1, एचआर 15, एचआईवी 11, वीडीआरएल 11 जांच की गई। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेने, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां नियमित रू