पूर्वी सिंहभूम(ईएमएस)।जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के सुंदरनगर जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर भाटीन माइंस के समीप अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने से चार यूसिल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए है।सभी घायलों को जादूगोड़ा पुलिस द्वारा इलाज हेतु यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया है।घटना बुधवार शाम लगभग चार बजे की है। एक ही कार पर सवार होकर यूसिल में कार्यरत चार लोग कार से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी अनियंत्रित कार भाटीन माइंस के समीप एक पेड़ से टकरा गई जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है। ये सभी यूसिल नरवा कॉलोनी में रहते है। पुलिस द्वारा सभी घायलों को एमजीएम भेज दिया है स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कार की गति इतनी तेज थी कि कार पेड़ से टकराने के बाद पुनः जादूगोड़ा की ओर घूम गई थी।लोगों ने घटना में कार चालक की लापरवाही बताई है। कर्मवीर सिंह/11मार्च/26