क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


- एनएसएस का सात दिवसीय शिविर जारी - छात्रों को पढ़ाया जा रहा है अनुशासन का पाठ शिवपुरी (ईएमएस)। शिवपुरी के शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर जारी है। शिविर में बुधवार को बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण प्रो पुनीत कुमार ने मुख्य वक्ता के बतौर शिरकत की। विचारों के सम्प्रेषण में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी जी सीमित संसाधनों में अपना जीवन यापन करते रहे उसी प्रकार एनएसएस भी सीमित संसाधनों में जीवन निर्वाहन की प्रेरणा देता है। उन्होंने शिविर के स्वयंसेवको की कार्यकुशलता की प्रशंसा की। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मंजुलता गर्ग ने स्वयंसेवकों के अनुशासन की प्रशंसा की। डॉ साधना रघुवंशी एवम डॉ मंजू वर्मा ने विद्यार्थियों को ध्यान की महत्ता बताई एवं ध्यान का एक सेशन भी करवाया जिसे विद्यार्थियों द्वारा सराहा गया।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एनएसएस इकाई दो के कार्यक्रम अधिकारी प्रो राकेश शाक्य द्वारा एवं आभार प्रदर्शन इकाई एक की कार्यक्रम अधिकारी प्रो पल्लवी शर्मा गोयल द्वारा किया गया।महाविद्यालय का यह शिविर ऋषिकुल ग्लोबल स्कूल (केशव विद्यालय) में किया जा रहा है जिसके संचालक सुषमा पांडेय एवम ऋषि पांडेय के सहयोग से यह शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर में अनुष्का गोस्वामी प्रियंका दुबे, संजना कदम, प्रियल शर्मा, वैष्णवी गर्ग, चंद्रा आदिवासी, आशिका खान, रिमझिम साहू, अनुप्रिया राठौर, ग्रेसी सिंह करोठिया, दुर्गेश सिकरवार, सृष्टि कुशवाह, निहारिका कोली, स्नेहा गहलोत, मंजरी शर्मा, अनुष्का माहौर, शिवम शर्मा, तन्मय शिवहरे, सुतीक्ष शर्मा, जोया जाफ़री, शिवम कुशवाह , जसवंत पाल, अरुण जाटव, रवि सेन, आस्था बंसल, वंशिका अग्रवाल, ललित बैरागी, सानिया बाथम, अमन धाकड़, खुशबू शर्मा, अनिरुद्ध गोस्वामी, मोहित यादव, कल्लू गुर्जर, रीतेश ओझा, सारांश बंसल, मोहित यादव, आस्था बंसल, वंशिका अग्रवाल आदि स्वयंसेवकों द्वारा सहभागिता की जा रही है। शिविर का सफल संपादन अनुभवी एवं एनएसएस राज्य स्तरीय पुरुस्कार के विजेता प्रद्युम्न गोस्वामी के संरक्षण में हो रहा है। ईएमएस/11/03/2026