क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गोरखपुर थाना अतंर्गत हाउबाग रेलवे स्टेशन रोड पर मैगी प्वाइंट पर दोस्त को मारने से मना करने और सिगरेट पीने के लिए रुपए की मांग पूरी न होने पर एक बदमाश ने दो युवकों के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया| गोरखपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाजिम होटल के पास ठक्कर ग्राम हनुमानताल निवासी 22 वर्षीय हारिश अहमद के मोबाइल पर गत रात लगभग 9 बजे उसके साथी का कॉल आया जिसने बताया कि हाउबाग रेलवे स्टेशन रोड पर मैगी प्वाइंट पर शुभम गुप्ता उसके साथ मारपीट कर रहा है| सूचना पाकर वह अपने दोस्त रोहबान के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 20 जेड एन 9877 से हाउबाग रेलवे स्टेशन मैगी प्वाइंट पहुंचा जहां पर शुभम गुप्ता को दोस्त के साथ मारपीट करने से मना किया और गालीगलौज कर सिगरेट पीने के लिए रुपयों की मांग कर चाकू से हारिश और सैयद रोहबान पर हमला कर घायल कर दिया| घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 119(1), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 11 मार्च 2026