क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


- अनस्टॉपेबल पत्रिका का विमोचन कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में स्थापित और संचालित वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की आईजी (उप महानिरीक्षक पुलिस) श्रीमती मिलना कुर्रे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने बालको की 56 उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र में शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान “अनस्टॉपेबल” पत्रिका के दूसरे संस्करण का विमोचन किया गया। इस मैगजीन में बालको की 12 ऐसी जांबाज महिलाओं की संघर्ष और सफलता की कहानियों को समेटा गया है, जिन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों और कार्यस्थल की चुनौतियों के बीच संतुलन बनाकर एक नई मिसाल पेश की है। * महिला नेतृत्व से समृद्ध होगा देश : आईजी मिलना कुर्रे श्रीमती मिलना कुर्रे (IPS, 2008 बैच) ने बालको के समावेशी माहौल की सराहना करते हुए कहा कि आज सेना से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक, महिलाएं हर जगह अपनी क्षमता साबित कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी संस्थान की वास्तविक समृद्धि महिलाओं के सम्मान और उनकी भागीदारी में निहित है। * समानता और नवाचार पर बालको का जोर बालको के सीईओ एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी ने एक ऐसा इकोसिस्टम बनाया है जहां महिलाओं को नवाचार और संचालन में समान अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बालको का लक्ष्य 2030 तक कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी 30% तक ले जाना है। वर्तमान में संयंत्र के संचालन और नेतृत्व में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। * स्वास्थ्य और जागरूकता सत्रों का आयोजन उत्सव के साथ-साथ कर्मचारियों की भलाई के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए गए। मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक स्वास्थ्य पर खुलकर चर्चा के लिए सत्र, स्तन कैंसर जागरूकता अंतर्गत बालको मेडिकल सेंटर के सहयोग से प्रारंभिक जांच और रोकथाम पर जानकारी दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अंतर्गत छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, ‘नारी शक्ति’ पर आधारित गीत और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। * महिला कर्मचारियों के लिए खास सुविधाएं बालको अपने कार्यस्थल को अधिक समावेशी बनाने के लिए कई सुविधाएं दे रहा है। कार्यालय में ‘क्रेच’ (शिशु गृह) की सुविधा, 6 महीने का सवैतनिक मातृत्व अवकाश, बच्चे के 6 साल का होने तक 80 मिनट का नर्सिंग ब्रेक, महीने में एक दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा दी जा रही हैं। 11 मार्च / मित्तल