क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थाना अतंर्गत धनी की कुटिया रोड आलोकनगर हनुमंत चौक में मोबाईल पर पैदल बातचीत घर जा रहे एक युवक का मोबाइल स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने लूटकर ले गए| अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पक नगर गली नंबर 3 अधारताल निवासी 36 वर्षीय सतीश कुमार मिश्रा गत दिवस वह तीन पत्ती से आटो में बैठकर धनी की कुटिया के पास उतरा और पुष्पकनगर अपने घर जाने लगा| रात लगभग 9 बजे धनी की कुटिया रोड़ आलोकनगर हनुमंत चौक में पहुंचा एवं बात करने के लिये मोबाइल निकाला तभी पीछे से बिना नम्बर की स्कूटी में दो अज्ञात लड़के आये और पीछे बैठे लड़के ने उसका सेमसंग कंपनी को मोबाइल झपटकर अमखेरा रोड तरफ भाग गये। पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 304 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 11 मार्च 2026