क्षेत्रीय
मण्डला (ईएमएस)। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और नवांकुर संस्था द्वारा प्रस्फुटन समिति के सदस्यों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम विकास, शासकीय योजनाओं और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा की गई। 32 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की और ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मोहगांव की सरपंच श्रीमती सुनीता उलाड़ी, संस्था प्रतिनिधि उमा गणेश लोधी, परामर्शदाता श्री उत्तम परस्ते और नवांकुर सखियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ईएमएस/ 11/03/2026