इन्दौर (ईएमएस) मोबाइल चलाने से मना करने पर एक कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को शराब के नशे में पीट पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में मजबूर बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। मामला लसूड़िया थाना का है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र शर्मा उम्र साठ वर्ष निवासी बजरंग नगर काकड़ ने पुलिस को दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि उनका बेटा नंदकिशोर शराब पीने का आदी है, जिसके चलते वह उनका मोबाइल फोन लेकर रातभर चलाता है। जब उन्होंने उसको टोका और कहा कि ज्यादा फोन चलाएगा तो खराब हो जाएगा। इस पर बेटा गुस्सा हो गया और उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर आइंदा से मोबाइल नहीं चलाने की बात को लेकर जान से खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर नशेड़ी बेटे की तलाश शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 11 मार्च 2026