क्षेत्रीय
11-Mar-2026


वाराणसी (ईएमएस)। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने जनपद के किसान भाईयों को बताया है कि 13 मार्च, दिन-शुक्रवार को सांय 05.00 बजे गुवाहटी, असम में आयोजित होने वाले पी0एम0 किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत किसानों को 22 वीं किस्त जारी किया जायेगा, जिसका सजीव प्रसारण वेब लिंक-https://pmindiawebcast.nic.in के माध्यम से जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र, कल्लीपुर, समस्त विकास खण्ड एंव ग्राम प्रधानो के माध्यम से समस्त ग्राम पेचायतों के साथ समस्त सहकारी समितियों (PACS) तथा समस्त प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों पर भी किया जा रहा है। किसान भाईयों से उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या मे प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है। डॉ नरसिंह राम / ई एम एस ब्यूरो /10 मार्च, 2026