मुंबई (ईएमएस)। साउथ डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली बॉलीवड सुपर स्टार सलमान खान के साथ एक बड़ी एंटरटेनर फिल्म बना रहे हैं जिसकी हीरोइन नयनतारा हो सकती हैं। सलमान और नयनतारा की जोड़ी फैंस को पसंद आने वाली है। साल 2003 में आई फिल्म जवान में नयनतारा को शाहरुख खान के साथ रोमांस करते हुए देखा था। अब नयनतारा की जोड़ी सलमान के साथ भी जमने वाली है। वामशी के इस प्रोजेक्ट को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है ये एक पैन इंडिया हिंदी फिल्म होगी जिसमें जबरदस्त एंटरटेनमेंट होने वाला है। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नयनतारा को शाहरुख खान के साथ जवान में देखा गया था। एक्ट्रेस की नॉर्थ इंडिया बेल्ट में कोई खास पॉपुलैरिटी नहीं है। लेकिन उनके काम को पसंद किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। हालांकि कुछ के मुताबिक एक्ट्रेस का काम दीपिका के कैमियो के आगे फीका था। वामशी पैदिपल्ली की बात स्क्रिप्ट राइटिंग के साथ इन्होंने कई साउथ की सफल फिल्में बनाई हैं। वामशी ने साल 2007 में आई फिल्म मुन्ना से डायरेक्शन में कदम रखा था। इसके बाद साल 2010 में आई फिल्म वृंदावन, 2014 में येवाडू , 2016 उपिरी, 2019 महर्षि बनाई। फिल्म महर्षि ने नेशनल अवॉर्ड तक जीता था। बता दें, सलमान खान का फिल्मी करियर पिछले कुछ सालों से खास नहीं चल रहा है। उनकी पिछली फिल्में किसी का भाई किसी की जान, सिकंदर, टाइगर 3 ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई थी। ऐसे में सलमान पर बेस्ट फिल्म देने का फैंस का प्रेशर है। फिल्म सिकंदर के बाद एक्टर ने अपने कुछ फैंस से मिले सुझाव पर विचार किया था। ऐसे में आने वाले दिनों में एक्टर को कई बड़े प्रोजेक्ट्स में देखा जा सकता है। सलमान फिलहाल बैटल ऑफ गलवान में बिजी हैं। इसके आलावा उनके पास वामशी के साथ फिल्म है जिसकी शूटिंग इस अप्रैल से शुरू होने की खबर है। फिल्म अगले साल तक ही थिएटर में रिलीज हो पाएगी। इसके अलावा किक का सीक्वल किक 2 और बब्बर शेर जैसी फिल्में आने की खबर है। सलमान आने वाले दिनों में अपनी नई फिल्म की जानकारी दे सकते हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान सिकंदर जैसी फिल्म के बाद एक बड़ी हिट की तलाश में हैं। बैटल ऑफ गलवान के अलावा कई अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास कई बड़ी फिल्मों की स्क्रिप्ट हैं। सुदामा/ईएमएस 12 मार्च 2026