क्षेत्रीय
12-Mar-2026
...


- गेवरा खदान का जायजा लेकर देखा माइंस प्लान कोरबा (ईएमएस) वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब महीने भर से कम का समय है। गेवरा खदान अभी के उत्पादन लक्ष्य से पीछे है, जो एसईसीएल की चिंता का कारण भी है। सीएमडी हरीश दुहन ने गेवरा खदान का जायजा लेकर वित्तीय वर्ष के बचे दिनों में उत्पादन बढ़ाकर लक्ष्य हासिल करने खदान का माइन प्लान देखा। सीएमडी श्री दुहन ने अधिकारियों से उत्पादन की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने के बाद जरूरी निर्देश दिए। सीएमडी ने खदान में चल रहे कार्य, मशीनरी की स्थिति और उत्पादन की समीक्षा की। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उत्पादन में तेजी लाने कहा। इस मौके पर एसईसीएल गेवरा एरिया जीएम अरुण त्यागी, गेवरा परियोजना के महाप्रबंधक पार्थ मुखर्जी, जीएम ऑपरेशन बिलासपुर रमेश सिंदूर, एरिया जीएम ऑपरेशन नागेंद्र कुमार साहू, खान प्रबंधन के राकेश कुमार, सिविल जीएम रवि चंद्रा व एक्सकैवेशन जीएम नागेंद्र झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।