खेल
12-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब पूरी तरह से फिट हो गये हैं और आईपीएल सत्र से टीम में वापसी को तैयार हैं। ऋषभ अब तक के अपने करियर में टेस्ट प्रारुप में तो खासे सफल रहे हैं पर सीमित ओवरों के प्रारुप में उन्हें अधिक सफलता नहीं मिली है। इसी को देखते हुए अब वह पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पास टिप्स लेने पहुंचे हैं। युवराज ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को भी टिप्स दी थी जिससे आज ये दोने ही टी20 प्रारुप में छाये हुए हैं। हाल के दिनों में जिस प्रकार से भारतीय टीम के पास एक से बढ़कर एक विकेटकीपर बल्लेबाज है। उसको देखते हुए उनका मुकाबला संजू सैमसन के अलावा ईशान किशन से भी है। वहीं एकदिवसीय में केएल राहुल जैसा विकेटकीपर बल्लेबाज है। ऐसे में ऋषभ के लिए सीमित ओवरों के प्रारुप में अपनी जगह पक्की करना आसन नहीं होगा। उनकी वापसी तभी हो सकती है, जब वे कुछ हटकर करके दिखाएं।टेस्ट क्रिकेट में भारत क्या, दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाजों में इस समय ऋषभ का नाम है, लेकिन वह ये बात जानते हैं कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में वह टी20 टीम से कोसों दूर हैं। इसके अलावा एकदिवसीय में भी वह टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। इसी कारण उन्हें युवराज के पास जाना पड़ा है। इसी कारण ऋषभ हाल ही में युवराज के साथ अपनी बल्लेबाजी पर काम करते नजर आए। गिरजा/ईएमएस 12 मार्च 2026