लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासिल अली ने भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अगर हमारे पास भी उससके जैसे दो-तीन खिलाड़ी होते तो हमारी टीम भी बेहतर होती। विश्वकप में भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन और ईशान किशन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की पर हैरानी की बात है कि बासित अभिषेक से सबसे अधिक प्रभावित दिखे। अभिषेक के आक्रामक अंदाज की उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा है कि किसी भी खिलाड़ी की जिंदगी में खराब दौर आता रहता है। उन्होंने कहा, अगर कोई खिलाड़ी तीन पर बिना रन बनाये आउट हो तो भी इससे उसकी क्लास खत्म नहीं हो जाती। फॉर्म अस्थायी होती है, लेकिन क्लास हमेशा रहती है। साथ ही कहा कि अगर हमारे देश में भी उसके जैसे 2-3 खिलाड़ी होते तो बात अगल होती। टी20 विश्व कप में अभिषेक का प्रदर्शन हालांकि कुछ खास नहीं रहा उन्होंने कुल 141 रन बनाए। उन्होंने अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी खेली पर सुपर आठ के अंतिम मैच में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भी असफल रहे ओर 10 रन ही बना पाये। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाये। फाइनल में वह अपने अंदाज में दिखे और उन्होंने 18 गेंदों में ही अपने पाचस रन पूरे कर लिए। गिरजा/ईएमएस 12 मार्च 2026