- 45 करोड़ से 15 मीटर चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी मुक्ति झाँसी (ईएमएस ) झांसी विकास प्राधिकरण की बड़ी पहल एनओसी की बाधाएं दूर, जल्द शुरू होगा ओरछा-झांसी रोड का चौड़ीकरण झांसी महानगर से सटी हुआ मध्य प्रदेश की ओरछा नगरी धार्मिक रूप से हिंदुओं की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। यहां पर झांसी में रहने वाले, एवं काफी दूर दराज से आने वाले विशिष्ट तथा अति विशिष्ट, मध्य प्रदेश के आमजन के अलावा विशेष व्यक्ति जब भी इस नगरी के आसपास होते हैं तो यहां पर रामराजा सरकार के दर्शन करने जरूर आते हैं। माना जाता है की राम राजा यहां पर निवास करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में ओरछा नगरी एक डेस्टिनेशन मैरिज प्वाइंट के रूप में भी काफी तेजी से उभर रही है।यहां आस-पास के लोगों के अलावा काफी दूर से भी लोग शादी विवाह कार्यक्रम के लिए यहां आते हैं। ओरछा में रामराजा सरकार मंदिर के अलावा काफी फाइव स्टार कैटिगरी के होटल रेस्टोरेंट आदि भी हैं।यहां बाहर से आने वाले टूरिस्ट भी काफी आते हैं। इतने सब आवागमन से ओरछा आने वाली सड़कों पर काफी दबाव बना रहता है। क्योंकि यह सड़क काफी पुरानी है और इतने आवागमन दबाव के लिए नहीं है जिस कारण यहां पर काफी जाम लगा रहता है शादी के सीजन में तो यहां स्थिति काफी खराब हो जाती है कुछ नए विवाह घर झांसी से ओरछा तिगैला के बीच में भी बन गए हैं तथा झांसी से मऊरानीपुर खजुराहो जाने के लिए भी यह एक मुख्य सड़क है इस कारण भी झांसी से ओरछा तिगैला सड़क पर ट्रैफिक का काफी दबाव बना रहता है। इन सब परेशानियों को देखते हुए झांसी विकास प्राधिकरण ने इस सड़क को लगभग 15 मीटर चौड़ा करने का निर्णय लिया है जिस पर 45 करोड रुपए खर्च आने का अनुमान है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद काम जल्दी ही आरंभ होने की उम्मीद है। इस मार्ग पर वन विभाग व छावनी परिषद की भी जमीन है इसलिए दोनों विभागों से एनओसी की औपचारिकताएं भी पूर्ण कर ली गई है। विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंगल ने सदन में मामला उठाया था जिसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अब झांसी विकास प्राधिकरण ने इस सड़क को 15 मीटर चौड़ा करने का निर्णय लिया है इसमें सात -सात मीटर की दोनों ओर सड़के होगी जबकि एक मीटर का बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। शासन ने इसके लिए 45 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। पूर्व में रिसाला चुंगी से ओरछा तिगेला तक की सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव पहले पीडब्ल्यूडी ने बनाया था, इसके लिए विभाग ने सर्वे करते हुए वन विभाग व छावनी परिषद से एनओसी भी प्राप्त कर ली थी लेकिन शासन में यह प्रस्ताव अटक गया। अब जबकि झांसी विकास प्राधिकरण ने इसी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन को प्रस्ताव भेजा जिसे मंजूरी दे दी गई है। इस बारे में झांसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष आलोक यादव जी का कहना है कि रिसाला चुंगी से ओरछा तिगेला तक की सड़क कम चौड़ी होने के कारण आए दिन जाम लगते थे। इस सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे थे। झांसी विकास प्राधिकरण ने अब इस सडक को 15 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाया है। शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है जल्द ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। शरद शिवहरे /ईएमएस /12मार्च