क्षेत्रीय
12-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सरकंडा पुलिस ने आवासीय कॉलोनी में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो कारोबारियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से विभिन्न प्रकार के बम, पटाखे और अन्य आतिशबाजी सामग्री जब्त की है। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या के अनुसार, 9 मार्च को सूचना मिली थी कि चटर्जी गली स्थित एक मकान में बड़ी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री रखकर बिक्री की जा रही है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका हो सकती है। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चटर्जी गली स्थित गोपालदास भवन में रहने वाला संजय थदानी अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखे रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान मालिक संजय थदानी को बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में मकान की तलाशी ली गई। - कमरे में कार्टून में भरे मिले बम-पटाखे तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में रखे कार्टून और बोरियों के भीतर अलग-अलग प्रकार के पटाखे और विस्फोटक सामग्री मिली। इनमें टॉप टाइगर बम के 19 पैकेट, बटरफ्लाई पटाखे के 36 पैकेट, बेटीबेल चकरी के 10 पैकेट, बच्चों के पटाखे फोडऩे वाली प्लास्टिक गन के 40 नग, लड़ी पटाखे, 60 शॉट वाला उत्सव ब्रांड का पैकेट, अनार पटाखा सहित अन्य सामग्री बरामद हुई। इसके अलावा दूसरे आरोपी रवि गिदवानी के हिस्से से काक लूज पटाखे, घुरछुरी, पॉप-अप पटाखे, माचिस के पैकेट, मरकरी ब्रांड पटाखे और बड़ी फुलझडय़िां भी बरामद की गईं। कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा पाए पुलिस ने जब आरोपियों से पटाखों के भंडारण और बिक्री के संबंध में लाइसेंस या अन्य दस्तावेज मांगे तो वे कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। पूछताछ में संजय थदानी ने बताया कि वह अपने व्यापारिक साझेदार रवि गिदवानी के साथ मिलकर पटाखों का कारोबार करता है और बिक्री के लिए ही यह सामग्री घर में रखी थी। पुलिस ने मौके से बरामद सभी पटाखों और विस्फोटक सामग्री को जब्त कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया और जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। मनोज राज 12 मार्च 2026