क्षेत्रीय
12-Mar-2026
...


- कॉग्रेस ने गैस एजेंसी पर किया विरोध प्रदर्शन भोपाल(ईएमएस)। इन दिनो देश सहित राजधानी भोपाल में भी घरेलू गैस सिलेंडरो को लेकर काफी मारामारी चल रही है। जहॉ गरीब परिवारो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं भोपाल शहर की कई गैस एजेंसियों ने बुकिंग लेना ही बंद कर दिया और ताले लगा दिये है। जिससे आम लोगो की परेशानी बढ़ गई है। यह आरोप लगाते हुए कॉग्रेस नेता मो. शावर ने परेशान परिवारो की समस्या का समाधान करने के लिये प्रदीप गैस एजेंसी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मो शावर ने कहा की रोज कमाकर खाने वाले गरीब परिवारो को सिलेंडर के लिए 25 दिन का समय दिया जा रहा है, उनके बाद सिलेंडर दिया जाएगा जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होनें मांग की है की आम जनता और लाड़ली बहनों को दिए जाने वाले सिलेंडर के लिए सरकार तत्काल व्यवस्था करें जिससे आम लोग और ग़रीब परिवारों को राहत मिल सके। इस दौरान गुस्साये कार्यकर्ताओ ने मोदी है तो मुमकिन है और जनता त्रस्त..सरकार मस्त जैसे नारे भी लगाये। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता मो शावर, मुज़ाहिद सिदिक्की, आसिफ़ अली ज़ैनुल ख़ान, अंकित साहू, सेफ़ कुरैशी, दिलीप शिवारे, मनोज मिश्रा, रफीक ख़ान, राशिद ख़ान, नज़ीर ख़ान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। जुनेद / 12 मार्च