क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। गोरखपुर थानांतर्गत कल हाउबाग रेलवे स्टेशन रोड पर मैगी पाइंट पर दोस्त के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंचे कार सवार दो युवकों से आरोपी ने सिगरेट पीने पैसे की मांग कर दोनों पर चाकू से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचा दी। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि ठक्कर ग्राम निवासी हारिश अहमद को कल रात उसके दोस्त ने मोबाइल पर कॉल कर सूचना दी कि हाउबाग रेलवे स्टेशन के समीप मेगी पाइंट पर शुभम गुप्ता उसके साथ मारपीट कर रहा है। हारिश अपने साथी रोहबान के साथ कार से दोस्त को बचाने पहुंचा तो वहां शुभम ने उससे सिगरेट पीने पैसे मांगे। मना करने पर शुभम ने हारिश व रोहबान पर चाकू से हमला कर चोटें पहुंचा दी। सुनील साहू / मोनिका / 12 मार्च 2026