क्षेत्रीय
12-Mar-2026


रामगढ़(ईएमएस)।दुलमी प्रखंड के भालू गांव में गुरुवार को डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी।मृतक की पहचान भालू गांव निवासी नंदलाल महतो के इकलौते पुत्र राजन कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है।वह इंटर का छात्र था।घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है। जानकारी के अनुसार राजन कुमार गुरुवार को सुबह अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए पास के डैम गया था नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।साथियों के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जाता है कि तीन दिन पहले ही युवक के दादा का निधन हुआ था और गुरुवार को उनका तीनकर्मा का कार्यक्रम था। इसी दौरान राजन कुमार नहाने के लिए डैम गया था, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर दुलमी सीओ किशोरी यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो, छात्र नेता अनिल इग्नेश, राहुल महतो, पारसनाथ महतो, प्रदीप महतो, रामबृक्ष महतो, प्यारी महतो, मनोज महतो, समुंदर महतो, झलकु महतो, ठाकुरदास महतो, वीरेंद्र महतो, संजय कुमार, नागेश्वर महतो सहित कई लोग मौजूद थे। कर्मवीर सिंह/12मार्च/26