राज्य
13-Mar-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थल पर जुला खेलते चार जुआरियों को दबोचा हैं। जिनके पास से पुलिस ने ताश के पत्ते और नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कर लिया। कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक बीती शाम को हरकी पौडी चैकी पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने तीरथ होटल के पास सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने ताश के पत्ते और 2850 रूपये बरामद किये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अमित पुत्र मुन्नालाल निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार, दिनेश पुत्र मोहन सिंह निवासी मोहन इन्कलेव जगजीतपुर कनखल हरिद्वार, राजेश पुत्र चन्द्रभान निवासी गौसांई गली भीमगौडा कोतवाली नगर हरिद्वार और बन्टी पुत्र आननंद निवासी जगजीतपुर पीठ पुलिया के पास थाना कनखल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। (फोटो-07) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/13 मार्च 2026