30 मिनट का चार्ज भारतीय रुपये में 1200 टोक्यो (ईएमएस)। लोग अक्सर कई तरह के बिजनेस करते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ लोग अजीब-ओ-गरीब आइडिया से भी पैसा बनाते हैं। जैसे कि जापान में कई कंपनियां जिंदा लोगों को ताबूत में लेटने की सर्विस दे रही है और इसके बदले मोटा पैसा वसूल रही हैं। इस सर्विस को मेडिटेशन का एक तरीका बताया जा रहा है, मगर ये कुछ कंपनियों के लिए पैसा कमाने का बिजनेस बन गया है। दरअसल कॉफिन लाउंज आपको सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन कुयो का कॉन्सेप्ट, जिसका मतलब है “मेमोरियल सर्विस,” जापानी कल्चर का मशहूर हिस्सा है, और यह वहां के लोगों को जिंदगी की नाजुकता और मौत की खूबसूरती को अपनाने की नेशनल परंपरा को समझाने में मदद करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी कॉफिन-लाइंग सर्विस को प्रमोट करने वाले बिजनेसमैन के मुताबिक इस तरह का मेडिटेशन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपनी घबराहट कम करने के लिए एंकात में समय बिताना चाहते हैं। यह ट्रेंड ऑफिशियली काफी बड़ा है। लोग अलग-अलग पर्सनैलिटी के हिसाब से अलग-अलग कॉफिन ले रहें हैं। अगर एक सादा, लकड़ी का बक्सा किसी के नर्वस सिस्टम को शांत नहीं करता, तब टोक्यो में नए खुले स्पा, मीसो कुकन कनोके-इन में “क्यूट कॉफिन” ज्यादा सुकून देने वाले है। ग्रेव टोक्यो नाम की एक कंपनी ने ये रंग-बिरंगे सजाए हुए ताबूत डिजाइन किए हैं ताकि लोगों को एक मेडिटेशन एक्सपीरियंस मिले जहाँ वे मौत के बारे में जानकर जिंदगी को देख सकें। इन ताबूतों में 30 मिनट लेटने के लिए कंपनियां 13 डॉलर तक चार्ज कर रही हैं, जो भारतीय करेंसी में करीब 1200 रुपये हैं। दरअसल जापान में सुसाइड रेट बहुत बढ़ गया है। इसी वजह से कई बिजनेस मेंटल हेल्थ के लिए अलग-अलग तरह के क्रिएटिव तरीके अपना रहे हैं, जिनमें से एक कॉफिन लाइंग है। रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों के लिए खुला ताबूत और बंद ताबूत वाला ऑप्शन भी मौजूद है। इसमें उन्हें शांत करने वाला म्यूजिक सुनने को मिल सकता है या वे चाहें तो ताबूत में लेटे हुए छत पर कोई वीडियो देख सकते हैं। उनके लिए सिर्फ शांत रहने का भी ऑप्शन है। आशीष/ईएमएस 14 मार्च 2026