14-Mar-2026
...


15 मार्च को जम्मू-कश्मीर-ल‌द्दाख और हिमाचल में हो सकती है ओलावृष्टि नई दिल्ली,(ईएमएस)। देश में गर्मी की दस्तक के साथ अब आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च से 19 मार्च तक यूपी, हरियाणा, राजस्थान समेत 18 राज्यों में बारिश का कहर शुरू होगा। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं, इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इतना ही नहीं, किसानों के लिए भी यह खास चेतावनी है। इस बीच कुछ राज्यों के जिलों में भीषण लू चलने की चेतावनी है। पूर्वोत्तर भारत के लिए भी विशेष अलर्ट जारी किया है। बिहार, झारखंड को लेकर भी टेंशन वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे दोपहर में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी। 15 और 16 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 15 से 19 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में, उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को, राजस्थान में 13 और 14 मार्च को छिटपुट हल्की बारिश, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 15 और 16 मार्च को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर-ल‌द्दाख और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की हो सकती है, 15 और 16 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक 13 से 19 मार्च के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 मार्च के दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 15-16 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश / बर्फबारी की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 15 और 16 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 14 से 17 मार्च तक विदर्भ में, 15 से 17 मार्च तक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 14 से 19 मार्च तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 15 से 17 मार्च और 19 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, और 15 से 18 मार्च तक बिहार में छिटपुट से मध्यम हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 15 से 17 मार्च के दौरान तेलंगाना में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है; 16 और 17 मार्च को केरल और माहे में; 17 मार्च को तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में; 16 से 19 मार्च के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में; और 17 से 19 मार्च के दौरान रायलसीमा में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में 15 से 17 मार्च के दौरान गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। सिराज/ईएमएस 14मार्च26 -------------------------------