व्यापार
14-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एक मसौदा प्रस्ताव जारी किया है, जिसके तहत परेशान करने या धोखाधड़ी करने वाले कॉल और संदेश करने वाली संस्थाओं के फोन कनेक्शन काटे जा सकेंगे। ट्राई के अनुसार यदि दूरसंचार सेवा प्रदाता की कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित स्पैम चेतावनी सेवा किसी नंबर को संदिग्ध पाती है, तो ग्राहक की शिकायत के बिना भी उस नंबर पर कार्रवाई की जाएगी। यह प्रस्ताव दूरसंचार वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026 में शामिल है। उल्लंघनकर्ता से जुड़े सभी फोन कनेक्शन ब्लॉक किए जा सकते हैं, भले ही उनका उपयोग केवल स्पैम कॉल या संदेश के लिए न किया गया हो। ट्राई ने कहा है कि जिस ऑपरेटर के नेटवर्क पर संदिग्ध कॉल आती हैं, उसे दो घंटे के भीतर कॉलर का विवरण साझा करना होगा। इस प्रक्रिया में स्पैम मैपिंग के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। सतीश मोरे/14मार्च ---