मुंबई (ईएमएस)। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में तेज़ी का माहौल बना हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी बिटकाइन 72,000 डॉलर के स्तर की ओर बढ़ रही है। स्काट बेसेंट के हालिया बयान और निवेशकों का भरोसा बढ़ने से खरीदारी तेज हुई है। अमेरिकी ट्रेजरी के बयान ने महंगाई को नियंत्रित रखने का संकेत दिया। कच्चे तेल की कीमतों में 2 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट से निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ा, जिससे जोखिम भरे निवेश विकल्पों, विशेषकर बिटकाइन में तेजी देखी गई। इथीरियम 4.3 फीसदी, बीएनबी, एक्सआरपी और सोलोना 5 फीसदी से अधिक बढ़े। अमेरिकी स्पॉट बिटकाइन ईटीएफ में 11–13 मार्च भारी निवेश हुआ, जो संस्थागत निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी दर्शाता है। निवेशक फेडरल रिजर्व की बैठक और पीपीआई डेटा पर नजर बनाए हुए हैं। सतीश मोरे/14मार्च ---