दूर का रिश्तेदार है आरोपी, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान - बैतूल से भोपाल लाकर साथ रखा, अब छोड़कर भाग गया भोपाल(ईएमएस)। बैतूल की एक तलाकशुदा महिला को आरोपी द्वारा राजधानी में अपने साथ लिवइन में रखकर दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है, कि पति से तलाक के बाद पीड़िता आरोपी युवक के संपर्क में आई थी।बाद में नजदीकियां बढ़ने पर आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसे बहाने से बैतूल से भोपाल लेकर आया और यहॉ साथ में रहने लगा। दस महीने तक शारीरिक शोषण करने के बाद आरोपी महिला को छोड़कर भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय महिला ने अपननी शिकायत में बताया की वह बैतूल जिले की रहने वाली है। करीब पांच साल पहले उसका अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह वह निजी काम करने लगी थी। कुछ समय बाद ही वह सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान गोलू यादव नाम के युवक से हुई। चैटिंग और बातचीत के दौरान पता चला कि गोलू उसका दूर का रिश्तेदार भी है। इसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई तब गोलू ने महिला को शादी करने का झांसा दिया। महिला को भी सहारे की तलाश थी, तो उसने भी अपनी सहमति दे दी। आरोप है की इसके बाद गोलू उसे भोपाल लेकर आया और यहॉ मिसरोद इलाके में साथ लगे। करीब 10 महीने तक आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते दिनो अचानक ही आरोपी का व्यवहार पीड़िता के प्रति बदलने लगा, यह देख महिला ने उसपर शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया और उसे छोड़कर भोपाल से भाग गया। इसके बाद थाने पहुचीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जुनेद / 14 मार्च