क्षेत्रीय
14-Mar-2026
...


- संभल के सीओ का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : ताहिर अली जबलपुर, (ईएमएस)। मोतीलाल नेहरु वार्ड के पूर्व पार्षद सैय्यद ताहिर अली ने यूपी के संभल इलाके के सीओ के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान के नाम छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करेंगे, इस मामलें में दायर एक याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल के डीएम और एसएसपी को कड़ी फटकार भी लगाई| ताहिर अली ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश संविधान से चलता है धमकी से नहीं| उन्होंने अपने बयान में कहा है कि किसी भी अधिकारी को धर्म या समुदाय का अपमान करने का अधिकार किसने दिया ? संभल के सीओ का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है| पुलिस का काम नागरिकों की सुरक्षा करना है, न कि धमकी देकर डर का माहौल पैदा करना। एक अधिकारी को कानून और संविधान की बात करनी चाहिए, न कि धमकी और अपमान की भाषा बोलनी चाहिए। भारत संविधान से चलता है, किसी अधिकारी की धमकी से नहीं। देश में अमन और भाईचारा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे बयान समाज में नफरत और तनाव बढ़ाते हैं। प्रशासन को इस मामले का तुरंत संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए !! ताहिर ने बताया कि इस मामलें में दायर याचिका की सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टिप्पणी की है कि मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं की जा सकती है| हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि संभल के डीएम- एसएसपी कानून व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर सकते तो अपने पदों से इस्तीफा दे दें| सुनील साहू / मोनिका / 14 मार्च 2026/ 04.07