क्षेत्रीय
14-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। नानाजी देशभक्ति चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत जबलपुर वेटरनरी कॉलेज द्वारा आयोजित उत्कर्ष 26 -खेल, साहित्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। चार दिनों तक चले इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अजय विश्नोई रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्तम प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आसमान छूने के लिए जरूरी है कि हर विधाएं आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनदीप शर्मा ने की। इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, साहित्यिक गतिविधियों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरे सभागार में बालीवुड डांस तथा फोक डांस से उत्साह का वातावरण बना रहा। मंचासीन अतिथियों द्वारा विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए। ओवर आल खेलकूद एवं सांस्कृतिक का प्रथम पुरस्कार जबलपुर वेटरनरी कॉलेज को तथा द्वितीय पुरस्कार वेटरनरी कॉलेज महू को मिला। समापन कार्यक्रम में कुल सचिव डॉक्टर एस एस तोमर, डॉ मधु स्वामी, डॉ आरके शर्मा ,डॉ आदित्य मिश्रा, डॉ देवेंद्र गुप्ता डॉक्टर अपरा शाही, डॉक्टर शोभा जवारे, डॉ राखी वैश्य, एसके महाजन, डॉ एपी सिंह सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष, प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जबलपुर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर आरके शर्मा ,डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉक्टर आदित्य मिश्रा, कार्यक्रम हेतु संयोजक विभिन्न समितियां उनके सदस्य, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ एसके महाजन, अधिष्ठाता रीवा वेटरनरी कॉलेज डॉ एपी सिंह, अधिष्ठाता महू वेटरनरी कॉलेज डॉ बीपी शुक्ला, डॉ बृजेश सिंह डॉ वंदना गुप्ता, डॉ अनिल गट्टानी आदि तथा सभी टीम मैनेजर का योगदान रहा। आयोजन समिति के सदस्यों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में आयोजक द्वारा सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और अधिक भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया गया। मंच संचालन डॉ आकांक्षा सिंह, पायल जैन, वंदना गुप्ता एवं आभार प्रकट डॉ बृजेश सिंह ने किया। सुनील साहू / मोनिका / 14 मार्च 2026/ 03.58