- आईटीबीपी के जवान से साइबर ठगी जबलपुर, (ईएमएस)। गोराबाजार थानान्तर्गत अज्ञात व्यक्ति ने आईटीबीपी पदस्थ प्रधान आरक्षक के मोबाईल फोन पर बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर लिंक भेजकर उसके खाते से एक लाख 90 हजार रूपए उड़ा दिये। मोबाईल पर कुछ देर बाद मैसेज आने पर आईटीबीपी जवान पता चला कि वह साईबर ठगी का शिकारहो गया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। गोराबाजार पुलिस ने बताया कि विनायक नगर चरगवां निवासी श्रीमती सरिता देवी के पति नरेन्द्र कुमार आईटीबीपी पटालियन 36 रेजीमेंटल ई कम्पनी में प्रधान आरक्षक केपद पर कार्यरत है। वर्तमान में वे उत्तराखंड में अपने सेवाएं दे रहे हैं गत वर्ष नवम्बर में नरेन्द्र का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें ईलाज के लिए आईटीबीपी अस्पताल नोएडा में भर्ती कराया गया था जहां दो सप्ताह तक उनका ईलाज चला। इसी दौरान गत 27 नवम्बर को सुबह 10 बजे उसके मोबाईल फोन पर वाट्अप कॉल व एपी नाम से लिंक आई नरेन्द्र के बात करने पर कॉलर ने बताया कि आपका बिजली बिल अपडेट करना हैं नरेन्द्र्र ने लिंक क्लिक किया तो मोबाईल हेंग हो गया कुछ घंटों में उनके मोबाईल पर 9 मैसेज आये जिसमें खाते से एक लाख 89 हजार 998 रूपऐ निकलने की जानकारी मिली। नौकरी के नाम पर एक लाख निकाले ..... तिलवारा थाना अन्तर्गत एक बेरोजगार युवक को टेलीग्राम पर वर्क फ्राम होम का विज्ञापन देखना भारी पड़ गया। युवक ने जब सम्पर्क करने एक नम्बर पर कॉल किया तो अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से यूपीआई के जरिए एक लाख 11 हजार 8 सौ रूपए निकाल लिए। तिलवारा पुलिस ने बताया कि कॉल भैरव मंदिर सगड़ा निवासी वेंकटेस सिदाम ने रोजगार तलाशने के लिए टेलीग्राम पर एक विज्ञापन देखा जिसमें वर्क फ्राम होम लिखा था। विज्ञापन पर दिये नम्बर पर जब उसने सम्पर्क किया तो किसी ने भीम एप के जरिए उसके अलग-अलग खातों से एक लाख 11 हजार 8 सौ रूपए निकाल लिये। सुनील साहू / मोनिका / 14 मार्च 2026/ 03.58