क्षेत्रीय
14-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के स्वामी विवेकानंद सभागार में उद्यान शास्त्र विभाग और सुपारी एवं मसाला विकास निदेशालय, कोझिकोड (केरलम) के सौजन्य से मसाला व सगंधीय फसलों की प्रोद्योगिकी प्रसार विषय पर दो दिवसीय जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन, एकीकृत उद्यानिकी विकास मिशन के अंतर्गत कुलगुरु डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य एवं संचालक अनुसंधान सेवाएं सेवाए डॉ. जी.के. कौतु की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए मसाला व सगंधीय फसलों के उत्पादन तथा जिले में इनके क्षेत्र विस्तार करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. जी. के. कौतू, संचालक अनुसंधान सेवाएं द्वारा मसाला फसलों में मूल्य संवर्धन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा द्वारा मिर्ची, धनिया व सौंफ के उत्पादन तकनीक पर आधारित तकनीकी पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी शर्मा, प्रभारी एम.आई.डी.एच. द्वारा व आभार प्रदर्शन डॉ. अखिलेश तिवारी द्वारा किया गया। सुनील साहू / मोनिका / 14 मार्च 2026