राज्य
14-Mar-2026
...


रानीताल हत्याकांड का कथित आरोपी फंदे पर लटका मिला जबलपुर, (ईएमएस)। रानीताल भाजपा कार्यालय के समीप झाड़ियों में रांझी निवासी एक महिला की हत्या कर लाश फेंके जाने के मामलें में हत्या के संदेही अंकित बर्मन निवासी मंजू पथ दीक्षितपुरा का शव माढ़ोताल तालाब के किनारे पेड़ में लटका मिला| उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे| इसके बाद मर्डर का रहस्य और गहरा गया| यद्यपि पुलिस ने यह दावा किया है किे मृतक के साथ काम करने वाली एक महिला ने अपने बयान में कहा है कि अंकित ने घर आकर कहा था कि पल्लवी की हत्या कर दी है| दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहे थे| इसके बाद अंकित घर से गया और फिर नहीं लौटा| बहरहाल अंकित के दोनों हाथ बंधे हुए थे, लिहाजा उसकी आत्महत्या के मामलें में संदेह गहरा गया| गत 8 मार्च को घटना के बाद हलवाई का काम करने वाला अंकित बर्मन अपने घर से ओर टेंट हाउस की दुकान से लापता रहा । पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ चल रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज भी खंगाले जा रहे है। लार्डगंत थाना प्रभारी नवल आर्या ने बताया कि मंजूपथ दीक्षितपुरा निवासी अंकित बर्मन गत 8 मार्च को रांझी निवासी पल्लवी परिहार की हत्या के मामलें में मुख्य संदेही था, घटना दिनांक से वह अपने घर व अपने ठिकानों से लापता था| पुलिस के मुताबिक उसके घर पर दबिश दी गई थी, विवेचना के दौरान उसके परिजनों द्वारा बताया गया कि सीता उर्फ पल्लवी परिहार, व अंकित के बीच अवैध संबंध थे| दोनों एक हलवाई का काम करते थे| पल्लवी 7 मार्च को अंकित बर्मन के साथ रात में घर आई थी और उसी दिन दोनों घर से निकले थे फिर वापस नहीं आए| अंकित के साथ काम करने वाली एक महिला ने लार्डगंज पुलिस को बयान में बताया कि उसने पल्लवी की हत्या कर लाश को झाड़ियों में फेंक दिया| घटना के बाद से उसका मोबाइल भी बंद चल रहा था। उधर दूसरी और माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि अंकित की लाश माढ़ोताल के किनारे एक पेड़ पर लटकी मिली, उसके पिता विजय बर्मन ने उसकी शिनाख्त की| पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच कर रही है। पुलिस अंकित के मोबाइल और घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि अंकित बीते कुछ समय से घर नहीं गया था। अंकित के साथ रहने वाले एक युवक को पूछताछ के लिए पुलिस ने थाना बुलाया है। सुनील साहू / मोनिका / 14 मार्च 2026/ 05.06