क्षेत्रीय
14-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । सभापति मनोज तोमर ने पार्क होटल कॉलोनी में नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे हैं पार्क का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा पड़ाव स्थित पार्क होटल कॉलोनी में पार्क विकसित किया जा रहा है, जिसमें हॉर्टिकल्चर का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सभापति श्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क निर्माण का कार्य समय सीमा में एवं गुणवत्ता पूर्ण किया जाए।