राज्य
14-Mar-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। नवरात्रि मेला-2026 के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेल के इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर कुछ प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। गाड़ी संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर एक्सप्रेस, दिनांक 15 मार्च से 29 मार्च 2026 तक इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी स्टेशन पर सुबह 08:39 बजे आगमन रहेगा। गाड़ी संख्या 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, दिनांक 16 मार्च से 30 मार्च 2026 तक इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी स्टेशन पर सायं 16:27 बजे आगमन रहेगा। गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस, दिनांक 15 मार्च से 29 मार्च 2026 तक इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी स्टेशन पर दोपहर 13:35 बजे आगमन रहेगा। गाड़ी संख्या 19038 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस, दिनांक 15 मार्च से 29 मार्च 2026 तक इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी स्टेशन पर सुबह 11:08 बजे आगमन रहेगा। सुनील साहू / मोनिका / 14 मार्च 2026/ 06.35