राज्य
14-Mar-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत रीवा-सतना सेक्शन में कैमा स्टेशन पर अधोसरंचनात्मक कार्य तुर्की रोड और बगहाई रोड में डबल लाइन ब्लॉक सेक्शन को कमिशननिंग के लिए प्री-नानइंटरलॉकिंग एवं नानइंटरलॉकिंग कार्य के चलते जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस ट्रेन कैमा रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट रहेगी| आंशिक निरस्त रेलगाड़ियाँ....... गाडी संख्या 11705 जबलपुर-रीवा शटल एक्सप्रेस जो दिनांक 16 मार्च से 23 मार्च 2026 तक (08 ट्रिप) जबलपुर से प्रस्थान कर वह कैमा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा कैमा-रीवा स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। गाडी संख्या 11706 रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस जो दिनांक 16 मार्च से 23 मार्च 2026 तक (08 ट्रिप) रीवा के स्थान पर कैमा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा रीवा-कैमा स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। सुनील साहू / मोनिका / 14 मार्च 2026/ 06.35