क्षेत्रीय
14-Mar-2026
...


*पक्षकार खुश होकर लौटे घर* नैनपुर (ईएमएस)। वास्तव में लोक अदालत न्याय देने में तत्परता दिखा रही है, जहां ना तो कोर्ट से तारीख मिलने का डर, और ना ही न्यायालय की शरण में बार बार आने की दरकार और यही कारण है कि जनता का झुकाव लोक अदालत की तरह पूरा है और सम्मानीय न्यायाधीशों के मार्फत प्रकरण सुलझाये जा रहे हैं, माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 14 मार्च 2026 को न्यायालय परिसर नैनपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम माननीय विवेकानंद त्रिवेदी चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्रृंख्ला न्यायालय नैनपुर एवं माननीय आदिल अहमद खान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी / अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति नैनपुर की उपस्थिति में किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में तहसील अधिवक्ता संघ नैनपुर के उपाध्यक्ष, सचिव सहित सम्मानीय वरिष्ठ / कनिष्ठ अधिवक्तागण तथा खण्डपीठ सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही तहसील नैनपुर अंतर्गत बैंक एवं नगरपालिका नैनपुर के अधिकारी / कर्मचारीगणों के साथ-साथ समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं पक्षकारगण उपस्थित रहे। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु न्यायालय परिसर नैनपुर में दो खण्डपीठ का गठन किया गया जिसमें खठित खण्डपीठ क्रमांक 22 पीठासीन अधिकारी माननीय विवेकानंद त्रिवेदी चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्रृंख्ला न्यायालय नैनपुर की न्यायालय में कुल 04 प्रकरणों का निराकरण कर 150000 (एक लाख पचास हजार रूपये मात्र) की अवार्ड राशि पारित कर 11 व्यक्तियों को लाभांवित किया गया। साथ ही खण्डपीठ क्रमांक 23 पीठासीन अधिकारी माननीय आदिल अहमद खान व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड नैनपुर की न्यायालय में कुल 16 प्रकरणों का निराकरण कर 1147224/-(ग्यारह लाख सैतालिस हजार दो सौ चौबीस) रूपये की अवार्ड राशि पारित कर 46 व्यक्तियों को लाभांवित किया गया साथ ही उक्त खण्डपीठ में 37 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण कर 258314 (दो लाख अन्ठावन हजार तीन सौ चौदह रूपये) की बकाया राशि बसूली की जाकर 37 लोगों को लाभांवित किया गया। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026