भोपाल(ईएमएस)। दिनांक 28.02.2026 को फरियादी दशरथ मालवीय निवासी पुरुषोत्तम नगर सेमरा कला थाना स्टेशन बजरिया भोपाल ने दिनांक 27.02.2026 की रात्रि करीब 10/30 बजे से 11/30 बजे के बीच खाटू श्याम मंदिर के सामने माँडल ग्राउण्ड से मोपेड एक्टिवा वाहन एमपी/04/वाएपी/1298 चोरी करने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी रिपोर्ट पर थाना शाहजहाँनाबाद मे अपराध क्रमांक 99/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। कार्यवाही का विवरणः- मामले मे घटना स्थल स्थल व आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज संकलित करते हुए अज्ञात आरोपी की फुटेज के आधार पर पहचान सुनिश्चित करने मुखबिर तंत्र विकसित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप चोरी गये एक्टिवा वाहन एमपी/04/वाएपी/1298 के संबंध मे पुष्टिप्रद सूचना मिलने पर प्र.आर.2819 चन्द्रकांत शर्मा के नेतृत्व वाली पुलिस को सूचना की तस्दीक हेतु रवाना किया। मुताबिक सूचना बताये स्थान बडा बाग कब्रिस्तान पर पुलिस टीम द्वारा संदेही को मय चोरी गये वाहन के घेराबंदी कर पकडा। नाम पता पूछा तो संदेही आरोपी सौरभ जाटव पिता मुन्नालाल उम्र 27 साल निवासी म.न 81 फेस-01 पुरुषोत्तम नगर सेमरा कला भोपाल का होना बताया। आरोपी से चोरी गया एक्टिवा वाहन एमपी/04/वाएपी/129 बरामद किया गया है । बरामद सम्पत्ति- एक्टिवा वाहन एमपी/04/वाएपी/129 । अपराधिक रिकार्ड- अपराधिक रिकार्ड की जानकारी संकलित की जा रही है। सराहनीय भूमिकाः- वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, .आर.2819 चन्द्रकांत शर्मा, प्र.आर. 2453 गजराज सिंह की सराहनीय भूमिका रही है। जुनैद / हरि / 14 मार्च, 2026