ठेले, कुर्सी, लोहे की जाली, टेबिल, ढोल, पान पार्लर, पल्वे कांटा, मटके, पिंजरा, तखत आदि जप्त किये भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध चबूतरे, सर्विस रोड से स्पीड ब्रेकर, चार पहिया वाहन, जाली, दुकानों का बाहर रखा सामान, फुटपाथ पर लगी फर्नीचर, कपड़े, गमले, सब्जी, मटके आदि की दुकानें गन्ने की चरखी, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउन्टर, बोर्ड, फोल्डिंग टेबिल, कुर्सी, स्टूल व अन्य अतिक्रमण हटवाकर ठेले, फायबर की कुर्सी, लोहे की जाली, फोल्डिंग टेबिल, ढोल, पान पार्लर, पल्वे कांटे, मटके, पिंजरा, लोहे का तखत आदि सामान जप्त किया। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को कोलार वन्दना नगर, डीमार्ट, सर्वधर्म, चूना भट्टी, कोलार तिराहा, रायसेन रोड बीमा हास्पिटल, इन्द्रपुरी चौराहा, लिंक रोड नं0-1, बोर्ड आफिस, नानके पेट्रोल पम्प, माता मंदिर, टी.टी. नगर थाना, रंगमहल, काटजू हास्पिटल, टी.टी. नगर दशहरा मैदान, न्यू मार्केट, न्यू मार्केट नो-व्हीकल जोन मस्जिद के पास, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-1, नादरा बस स्टेण्ड, छोला गणेश मंदिर, भोपाल टाकीज, करोंद चौराहा, हाउसिंग बोर्ड हरी मजार, करोंद पूजा कालोनी, नवीबाग, बैरागढ चंचल चौराहा आदि से अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए हाउसिंग बोर्ड करोद में 04 मकानों के सामने नाली के ऊपर से अवैध चबूतरे तोड़े, कोलार वंदना नगर में सर्विस रोड पर अवैध बना 01 स्पीड ब्रेकर, करोद व टी.टी.नगर दशहरा मैदान क्षेत्र में खड़े चार पहिया वाहन, भोपाल टाकीज के पास दुकान के बाहर अवैध लगी जाली, दुकानों का बाहर रखा सामान, फुटपाथ पर लगी फर्नीचर, कपड़े, गमले ,सब्जी, मटके वालो की दुकानें, गन्ने की चरखी, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउन्टर, बोर्ड, फोल्डिंग टेबिल, कुर्सी, स्टूल व अन्य अतिक्रमण हटवाकर 03 ठेला, 07 फायबर की कुर्सी, 01 लोहे की जाली, 11 फोल्डिंग टेबिल, 01 ढोल, 02 पान पार्लर, 02 पल्वे कांटे, 03 मटके, 01 पिंजरा, 01 लोहे का तखत आदि जप्त किया। हरि प्रसाद पाल / 14 मार्च, 2026