क्षेत्रीय
14-Mar-2026
...


सिवनी मालवा (ईएमएस)। सीताराम मंदिर में मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा 16 दिवसीय गणगौर उत्सव धूमधाम एवं उत्साह से शुरू हुआ। मारवाड़ी समाज की सदस्य नीरू राठी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा गणगौर उत्सव पर कलश सजाकर पाती खेली जा रही है। कलश में जल भरकर उसे फूल और पत्तियों से सजाया जाता है। गुलाल एवं भोडल लगाकर कलश की पूजा की जाती है। गणगौर पर गीत गाए जाते हैं एवं गीतों पर नृत्य किया जाता हैं।महिलाओं द्वारा कलश को मंदिर में लाया जाता है तत्पश्चात ईसरजी एवं गौराजी को दोहे के साथ अपने-अपने पतियों का नाम लेकर सभी महिलाएं पानी पिलाती हैं। प्रतिदिन मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा अलग-अलग स्थान पर कलश सजाकर ले जाते हैं वहां झाले वाले देकर पाती खेली जाती है। मारवाड़ी समाज की महिलाओं में माहेश्वरी समाज,ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, जैन समाज, खंडेलवाल समाज सहित सकल मारवाड़ी समाज की महिलाएं उपस्थित थीं। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026