राज्य
15-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। सुप्रीम कोर्ट के निष्क्रिय दया मृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) के फैसले के बाद हरीश राणा को शनिवार को एम्स में शिफ्ट किया गया है। जहां उन्हें पैलिएटिव केयर विभाग में रखा गया है। एम्स के डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, हरीश को पैलिएटिव केयर विभाग में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उनके हेल्थ का परीक्षण करना शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि इस विभाग में हरीश का पेन मैनेजमेंट किया जाएगा। साथ ही उन्हें कोई भी लाइफ सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। धीरे-धीरे लाइफ सपोर्ट को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/मार्च/2026