राज्य
15-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) चित्रकूट विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं प्रज्ञाचक्षु जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य के पावन सान्निध्य में 15 वर्ष पूर्व इन्दौर में स्कीम 114 निरंजनपुर रोड देवास नाका स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर, मां जगवंती देवी धाम में प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य आयोजन सम्पन्न हुआ था। जिसके चलते आज 16 मार्च सोमवार को मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर प्रमुख पं. शिवनारायण पाठक के अनुसार सोमवार को मां विंध्यवासिनी देवी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में समूचे मंदिर परिसर पर आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा की जाएगी तथा शाम 7 बजे से आम भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। मंदिर पर भक्तों की मनोकामना पूर्ति के लिए यज्ञ-हवन भी होंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भक्तों की सुविधा के लिए अभिषेक एवं पूजा-अर्चना के विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिर परिसर स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों पर भी इस दौरान विशेष अनुष्ठान होंगे। आनंद पुरोहित / 15 मार्च 2026