इन्दौर (ईएमएस) विगत दिनों हुए एक सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर बाइक के फिसलने पर घायल हुए ठेकेदार को परिजन डाक्टरों को दिखा इलाज कराने के बाद घर ले आए थे जहां कल रात फिर उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम पूनमचंद पिता मोहन साहू उम्र तीस साल निवासी रामनगर है वह ठेकादार था और मकान निर्माण का काम करता था। घटना के दिन वह नरवल क्षेत्र में अपनी साइट पर गया था और वहां से लौटते समय मुनिबाबा आश्रम के पास उसकी बाइक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने उसके मोबाइल से परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए जहां जांच के बाद दवाई गोली ले घर आकर वह सो गया था। लेकिन रात में अचानक उसकी तबीयत बिगडी तो परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 15 मार्च 2026