राज्य
15-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। एलपीजी संकट के बीच दिल्ली में पीएनजी के कनेक्शन लेने के लिए दो हफ्तों के अंदर आवेदनों में 200 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह संख्या 700 से बढ़कर 1500 के करीब पहुंच चुकी है मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच भारत में गैस का संकट मंडरा रहा है। ऐसे में लोगों के बीच एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर मारामारी दिख रही है। इस बीच दिल्ली में अब पाइपलाइन के कनेक्शन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एलपीजी संकट के बीच दिल्ली के अंदर पाइपलाइन नेचुरल गैस (पीएनजी) के कनेक्शन लेने के लिए दो हफ्तों के अंदर आवेदनों में 200 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह संख्या 700 से बढ़कर 1500 के करीब पहुंच चुकी है। यह जानकारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की तरफ से दी गई है। आईजीएल दिल्ली में एलपीजी और पीएनजी गैस वितरित करता है। इसके एक अधिकारी ने बताया कि आईजीएल को नए पीएनजी कनेक्शन के लिए लगभग 700-800 आवेदन प्राप्त होते थे। ऐसे में पिछले दो हफ्तों के अंदर एलपीजी गैस सप्लाई को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच इसके आवेदनों में भारी वृद्धि हुई है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/मार्च/2026