राज्य
15-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने फेज-4 विस्तार की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा देने के लिए तीन प्रमुख कॉरिडोर के लिए 15 नई स्वचालित मेट्रो ट्रेन बेड़े दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने फेज-4 विस्तार की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा देने के लिए तीन प्रमुख कॉरिडोर के लिए 15 नई स्वचालित मेट्रो ट्रेन बेड़े में शामिल की गई हैं। फेज-4 के तीन प्रमुख कॉरिडोर के लिए कुल 52 ट्रेनों की खरीद की जा रही है, जिनमें से पहली खेप पहुंच चुकी है। इनमें से अभी दो ट्रेनों का परिचालन मजेंटा लाइन एक्सटेंशन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क के बीच हो रहा है। बाकी नई ट्रेनें चरणबद्ध तरीके से फेज चार के नए कॉरिडोर पर उतारी जाएंगी। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी। पहले से दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में करीब 350 मेट्रो ट्रेनें हैं। फेज चार के तीन प्रमुख कॉरिडोर के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने छह कोच की 52 ट्रेनें (312 कोच) खरीदने की पहल की थी। इसमें से 24 नई ट्रेनें फेज चार के मजेंटा लाइन एक्सटेंशन पर चलाने की योजना है। इसके अलावा पिंक लाइन के मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर 15 और 13 ट्रेनें निर्माणाधीन गोल्डन लाइन (तुगलकाबाद-एरोसिटी) चलेंगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/मार्च/2026