राज्य
15-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पुरानी दिल्ली, खासकर चांदनी चौक, जामा मस्जिद और दरियागंज के प्रसिद्ध भोजनालय व्यावसायिक एलपीजी की किल्लत से जूझ रहे हैं। घंटेवाला, नटराज और पराठे वाली गली जैसी ऐतिहासिक दुकानें संचालन में कठिनाई का सामना कर रही हैं। व्यावसायिक एलपीजी की किल्लत से चांदनी चौक स्थित सदी पुराने ऐतिहासिक चाट-नाश्ते की दुकानों का संचालन भी संकट में है। किसी तरह सिलिंडर का जुगाड़ कर खुलते इन चाट प्रेमियों के अहम ठिकानों के अगले दिन का ठिकाना नहीं है। फिलहाल ये खुल रहे हैं, पर किसी भी दिन इन पर ताला लटका मिल सकता है। इनके प्रेमी न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर बल्कि बाकि राज्याें व विदेश से लोग है। वैसे, सिलिंडर संकट के बीच व्यंजनों व चाट-पकौड़े के समृद्ध संसार के मेन्यू में कटौती हो गई है। यहीं हाल मुगलई व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध जामा मस्जिद और दरियागंज के प्रसिद्ध रेस्तरां का है। जहां इस किल्लत में कोयला, लकड़ी, इंडक्शन तथा डीजल का भी इस्तेमाल किया जाने लगा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/मार्च/2026