- मध्य प्रदेश के 38 लाख से ज्यादा उपभोक्ता भोपाल (ईएमएस)। 5 साल पहले केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत फ्री सिलेंडर हितग्राहियों को बांटे थे। गैस सिलेंडर लेने के बाद पिछले 5 सालों में 3.46 करोड़ उपभोक्ताओं ने दोबारा गैस सिलेंडर रिफिल नहीं कराया है। पिछले 5 वर्षों में पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा सरकारी तेल कंपनियों को 17522 करोड रुपए से अधिक भुगतान किया गया है। सूचना अधिकार कानून के तहत मध्य प्रदेश के संबंध में जानकारी चाही गई। मध्य प्रदेश के 38 लाख लाभार्थियों ने गैस सिलेंडर रिफिल नहीं कराए हैं। रसोई गैस सिलेंडर के दाम जिस तेजी के साथ बढे हैं। उसके बाद गरीब उपभोक्ता अपने सिलेंडर रिफिल नहीं करा पा रहे हैं। केंद्र सरकार की यह योजना लकड़ी और धुएं वाले चूल्हे से बचाने के लिए लाई गई थी। कनेक्शन लेने के बाद भी रसोई गैस महंगी होने के कारण गरीब उपभोक्ता गैस सिलेंडर रिफिल नहीं करा रहे हैं। एसजे/ 15 मार्च 2026.