* कथित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के कोरबी चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्यक्रम में सम्मिलित एक नाबालिक लड़की की फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की शादी समारोह में कथित छेड़छाड़ से वह बहुत आहत थी। घटना के बाद पूरे ग्राम में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही कोरबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि कथित आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कथित आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 15 मार्च / मित्तल