क्षेत्रीय
15-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) कल देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में क्रेन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसा बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे के मौके पर एकत्रित भीड़ ने हंगामा मचाते क्रेन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के अनुसार कल रात बोरा वायर कंपनी के गेट के सामने ओशान प्रजापत निवासी न्यू बजरंगपुरा की क्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस को पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी मिली है कि घटना के वक्त वह साइकिल से जा रहा था और मशीन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और मौजूद लोगों ने हंगामा करते मशीन को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को संभाला। फिलहाल मामले में जांच कार्रवाई की जा रही है। आनंद पुरोहित/ 15 मार्च 2026