क्षेत्रीय
15-Mar-2026
...


- चरगवां के कुलौन गांव में अग्रि दुर्घटना : ग्रामीणों ने स्थानीय साधनों से पाया आग पर काबू जबलपुर (ईएमएस)। । गर्मी के साथ ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों मेुं आग लगने की घटनाओं का दौर शुरूर हो गया है। इसी क्रम में चरगवां क्षेत्र के ग्राम कुलोन के एक खेत में पकी खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और किसान की मेहनत कुछ ही देर में राख में बदल गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में किसान बैनी प्रसाद पटेल की लगभग डेढ एकड़ में लगी गेहूं की कटने को तैयार फसल जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी फसल धू-धू कर जलने लगी। खेत से उठती तेज लपटें और आसमान में उठते धुएं के गुबार को देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पाइपलाइन के माध्यम से खेत में पानी डाला गया और पेड़ों की पत्त्यिों की मदद से आग को काबू करने की कोशिश की गई। काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मिलकर आग पर नियंत्रण पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता के कारण आसपास के खेतों में खड़ी अन्य किसानों की फसलों को तबाही से बचा लिया गया। यदि आग समय रहते नहीं बुझती तो कई किसानों सैकड़ों एकड़ में लगी फसल आग की भेेंंट चढ़ सकती थी । ईएमएस / 15 मार्च 26