- पुलिस ने प्र्रकरण में बढ़ाई हत्या की धारा, आरोपी की तलाश जबलपुर (ईएमएस)। रांझी थाना क्षेत्र में होलिका पर्व पर मोहल्ले में चंदा वसूलने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में बुरी तरह घायल युवक की अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर रांझी थाना पुसिल ने उक्त प्रकरण में हत्या की धारा बढाते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रांझी पुलिस ने बताया कि गत 1 मार्च को मनीष रैकवार 19 साल अपने दोस्तों के साथ होली के लिए चंदा एकत्र कर रहा था, इसी दौरान क्षेत्र में रहने वाले कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विवाद के दौरान मनीष पर कड़े से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई थी। घायल मनीष की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उस े मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में युवक का उपचार किया जा रहा था कि दपचार के दौरान ही मनीष की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीएम के लिए शव को मर्चुरी भेज उक्त प्रकरण में हत्या की धारा बढाते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ईएमएस / 15 मार्च 26