- प्रचार पत्र का हुआ विमोचन बिलासपुर (ईएमएस)। श्री सोलापुरी माता पूजा समिति शुभम् विहार-रुचिका विहार सिरगिट्टी द्वारा सोलापुरी माता पूजा 2026 के पावन अवसर पर बेल्हा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरम लाल कौशिक को ससम्मान पूजा का निमंत्रण पत्र भेंट किया गया।विधायक कौशिक ने समिति के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन में शामिल होकर माता सोलापुरी का आशीर्वाद लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूजा के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किए गए पैम्पलेट का भी विधि-विधान से विमोचन किया गया।कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष यू. मुरली राव, महासचिव प्रेमलाल चौहान, कार्यकारिणी अध्यक्ष एन. गोविंद राजू, पी. नोक राजू, जी. राजेश्वर राव, धनराज बोयार उपस्थित रहे। मनोज राज 15 मार्च 2026